कांटो को मुरझाने का खौफ नहीं होता

कांटो को मुरझाने का खौफ नहीं होता
इश्क को समाज के बंधन में बंध जाने का खौफ नहीं होता
जो अपना सब कुछ हार चुका हो
उसे प्यार में कुछ हार जाने का खौफ नहीं होता
जिनके सीने में एक दिल हो
उन्हें प्यार में पड़ जाने का खौफ नहीं होता

आसान नहीं किसी को उसके प्यार से जुदा कर पाना
पर फिर भी नाकाम कोशिश करता रहता है यह जमाना
आसान नहीं अपनी किसी चाहत को भुलाना
तो फिर क्यों भूलने के लिए कहता है यह जमाना
आसान नहीं किसी हमनवा हमसफर को पाना
शायद इसीलिए जलता है यह जमाना

कांटो को मुरझाने का खौफ नहीं होता
इश्क में जुदा हो जाने का खौफ नहीं होता
“प्यार किया तो डरना क्या” कहने वालों को
कभी मर जाने का खौफ नहीं होता
परवाह करती होगी दुनिया मंजिल की, पर
प्यार में मंजिल को न पाने का खौफ नहीं होता

कष्ट, दुख तो जीवन के हिस्से हो जाते हैं
इश्क में यह तो आम किस्से हो जाते हैं
मोहब्बत किसी के वश की बात नहीं
इसे करने वाले दर-दर की ठोकरें खाते हैं
इस कद्र, कि लोग उन्हें पागल बोल कर
लैला-मजनू और हीर-रांझे के किस्से सुनाते हैं

कांटो को मुरझाने का खौफ नहीं होता
इश्क में रुसवा हो जाने का खौफ नहीं होता
बेपनाह मोहब्बत जिसे हो जाए
उसे बादशाह या जमाने का खौफ नहीं होता
प्यार करने वालों को कभी
किसी खंजर या तलवार का खौफ नहीं होता

जिसके पास खोने को तिनका तक न हो
उसे ख्वाब टूट जाने का खौफ नहीं होता
जिसे मर्ज़-ए-मोहब्बत लग जाए
उसे इलाज न मिल पाने का खौफ नहीं होता
यह बीमारी ही कुछ ऐसी है
इसमें बर्बाद हो जाने का खौफ नहीं होता

कांटो को मुरझाने का खौफ नहीं होता
इश्क को धर्म या मजहब में कैद हो जाने का खौफ नहीं होता
प्यार करने वालों को कभी
तकदीर के रुठ जाने का खौफ नहीं होता
जिसकी धड़कन किसी और के नाम से धड़कती हो
उसे अपनी जिंदगी चले जाने का खौफ नहीं होता

Sameer

Follow him on instagram @thesamsaifi

Click here to check out posts of other contestants.


152 Comments

Radhika Bhadoria · January 8, 2022 at 13:51

It is amazing

    Sameer · January 8, 2022 at 17:38

    Thank you Radhika

Izhan · January 7, 2022 at 09:44

Amazing bro

    Sameer · January 7, 2022 at 10:01

    Thanks bro

ISMILE SAIFI · January 7, 2022 at 09:42

Great ❤️❤️❤️❤️❤️

    Sameer · January 7, 2022 at 10:00

    Shukriya bhai jaan😍🤗❤️

Rinki · January 7, 2022 at 09:38

It’s very nicely written bro😊 keep writing more 🤗all the best🖤

    Sameer · January 7, 2022 at 10:01

    Thanks a lot dude

Diya jain · January 7, 2022 at 09:30

Amazing, mind-blowing..keep it up👏👏👏

    Sameer · January 7, 2022 at 10:00

    Thanks Diya

Mahak · January 7, 2022 at 09:18

Fabulous yaar 😍 keep it up

    Sameer · January 7, 2022 at 09:20

    Shukriya yaara

MD SAIF · January 4, 2022 at 17:19

❣️ दिल को छू लिया!!

    Sameer · January 5, 2022 at 08:23

    Shukriya bhai

अभय · January 4, 2022 at 01:54

शानदार

    Sameer · January 4, 2022 at 07:59

    Shukriya bhai 😍

Sameer · January 3, 2022 at 23:09

💛 Thanks dude🧡

Heeral Chandak · January 3, 2022 at 22:53

❤️❤️❤️

    Sameer · January 4, 2022 at 08:00

    💛😍🤝🏻

    Gulnaz · January 9, 2022 at 11:12

    Amazing ✨✨

Comment here