मेरी एक चीज़ गुमी है
12 बरस बीत गए
मिल नहीं रही है।
खिलखिलाने की आवाज़ सुनाई देती है
देखूं तो दिखाई नही पड़ती
दिखाई पड़ भी जाए
घर मे इधर उधर दौड़ती हुई
तो पकड़ में नहीं आती।
एक दिन लगा कहीं बालो में तो नही उलझी!
सो बाल काट लिए
कुछ हाथ ना लगा।
फिर लगा दुप्पट्टे में तो नही!
दुप्पट्टा उतारा
कुछ हाथ ना लगा।
फिर एक दिन रसोई भी छान ली
कुछ नही मिला
सोचा कहीं छत पर तो नही मंडरा रही!
वहां जाके देखा
तो मेरे पौधों के सिवा कुछ ना मिला।
लगता है जैसे कल की ही तो बात थी
वो मेरे पास थी
फिर लगता है
हाय! कितने युग बीत गए।

Masoomiyat
12 बरस


फिर पता चला की
वो तो मेरे होंठों में छिपी है
डरी हुई, सहमी हुई
छुपी है मेरी योनि में
मेरे नितंब में
और सबसे ज्यादा छुपी हैं
मेरी छाती में
काश! मैं उसे आज़ाद करा पाती
मगर अब छाती तो नही काट सकती ना!
मेरी ‘मासूमियत’ गुमी है
12 बरस बीत गए
मिल नही रही है
न जाने घर की दीवारें खा गयी
या घर की जिम्मेदारियां
या खा गए उसे
मेरे शरीर के बढ़ते अंग।।

© Shaifali Singh

Follow her @speakup____

Click here to check out posts of other contestants!


69 Comments

Neha Singh · August 9, 2020 at 11:24

Amazing….beautiful lines, keep it up 💓 I really love it 👌👌

Sagar chaudhary · August 9, 2020 at 11:12

Awesome👌👏

Shweta Rana · August 9, 2020 at 10:54

remarkable ✍️lines💕

    Jaya · August 9, 2020 at 15:26

    Wow …the best ♥️

Anushrut sharma · August 9, 2020 at 10:53

Beautiful 💖

Anjali · August 9, 2020 at 10:51

Amazing such a beautiful lines with the core meaning

Ava · August 9, 2020 at 10:49

Beautiful lines …..so deep I really like this poem ❤️

Dr. Vaishali singh · August 9, 2020 at 09:53

Wow…. Dis is too good… It seems whole my teenage are running in front of me……. Such a deep thought…. Love it……

    Anjali · August 9, 2020 at 10:45

    Really amazing I think every girl look for this once after attending puberty …….our childhood our problem free life n especially our freedom …….but after that we just left with few words ….those were the days ….. amazing with deep meaning …❤️

Nishant rajput · August 9, 2020 at 05:42

Bhot khoob….. heart melting

Prerna pant · August 8, 2020 at 21:05

Wow amazing 😍😍😍

Pratibha singh · August 8, 2020 at 21:05

Ending was touching , awesome work shaffu. Keep going 👍🏻👍🏻👍🏻💋💋💋💋

Comment here